Home Uncategorized स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जनजागरूकता बाइक रैली

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई जनजागरूकता बाइक रैली

33
0

झांसी। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी झाँसी श्री रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड के मुख्य आतिथ्य में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी झाँसी जितेन्द्र कुमार गौड़ के निर्देशन मे बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक जन जागरूकता बाइक रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट DM कार्यालय से किया गया जिसे मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया रैली इलाइट चौराहा चित्रा चौराहा बी के डी चौराहा होते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुँची जहाँ रैली का समापन किया गया इसके उपरांत समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित नवीन सभागार में उपस्थित होकर स्कूल चलो अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर का लाइव प्रसारण देखा गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झाँसी इलाहाबाद खण्ड क्षेत्र के शिक्षक विधायक माननीय बाबू लाल तिवारी उपस्थित रहे उन्होंने सांकेतिक रूप से पाँच छात्र छात्राओं को नवीन प्रवेश लेने पर शिक्षण सामग्री निःशुल्क पाठ्य पुस्तक बैग वितरित कर टीका लगाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री रामेश्वर सुधारकर सब्बनवाड जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार गौड़ खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र श्रीमती अंतिमा विधायक प्रतिनिधि श्री प्रदुम् दुवे श्री अखिलेश त्रिपाठी श्री राघवेंद्र सिंह जिला समन्वयक प्रशिक्षण श्री शोम प्रकाश जिला समन्वयक निपुण श्री रमेश पहाड़िया जिला समन्वयक निर्माण वैशाली विरला जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्री सुनील द्विवेदी जिला स्काउट मास्टर श्री अनीश मोहम्मद धर्मेन्द्र चौधरी पुष्पेन्द तिवारी विवेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here