Home Uncategorized सफाई कर्मियों ने नगर निगम का घेराव कर 15 सूत्रीय मांग पत्र...

सफाई कर्मियों ने नगर निगम का घेराव कर 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा, निस्तारण नहीं होने पर दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

35
0

झांसी। नगर निगम के सफाई कर्मियों ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर नगर निगम का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्रीय मांग पत्र नगर निगम प्रशासन को सौंपते हुए एक सप्ताह में समस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

बुधवार को संयुक्त संघर्ष महासंघ के तत्वावधान में सैकड़ों सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपनी पंद्रह सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए मांग करते हुए बताया कि कई बार सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर लिखित रूप से नगर निगम निगम प्रशासन को अवगत कराया गया लेकिन एक भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया ओर नगर निगम प्रशासन सफाई कर्मियों की समस्याओं की तरफ से उदासीन बने रहते है। उन्होंने मांग करते हुए बताया कि सफाई निरीक्षकों तथा एम बी ट्रेडर्स कंपनी द्वारा पूर्व के सफाई कर्मियों को हटाकर नए भर्ती किए गए थे जिन्हें जांच दौरान हटा दिया गया। लेकिन उन सफाई कर्मियों को आज तक ड्यूटी पर नहीं लिया जिन्हें पहले हटाया गया था। उन्होंने मांग करते हुए बताया कि पूर्व में हटाए गए सफाई कर्मियों को ड्यूटी पर लिया जाए।

एम बी ट्रेडर्स कंपनी द्वारा सफाई नहीं कराई जा रही, सफाई कर्मचारियों से अगर काम लिया जा रहा तो उन्हें वेतन नहीं दी जा रही। उन्होंने मांग करते हुए बताया 268 सफाई कर्मियों का अलग अलग तबादला किया गया जबकि लापरवाही बरतने वालों का तबादला क्यों नहीं किया गया। आदि मांगो सहित पंद्रह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए एक सप्ताह में निस्तारण नहीं करने पर समस्त सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार करेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here