Home Uncategorized विद्यालय खुलने से पहले “प्रयास” की जागरूकता पहल बच्चों की सुरक्षा और...

विद्यालय खुलने से पहले “प्रयास” की जागरूकता पहल बच्चों की सुरक्षा और सुगम यातायात हेतु संभागीय परिवहन अधिकारी को सौंपा सुझाव पत्र

35
0

झांसी। समाज के जनसरोकारों एवं नागरिक हितों के प्रति सतत संवेदनशील रहने वाली संस्था “प्रयास: सभी के लिए” द्वारा आज विद्यालयों के पुनः खुलने के अवसर पर शहर की यातायात व्यवस्था एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए एक महत्वपूर्ण जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के सानिध्य एवं अध्यक्ष के. डी. गुप्ता के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ।

ज्ञातव्य है कि आगामी 1 जुलाई से झांसी जनपद के समस्त विद्यालय पुनः संचालित होने जा रहे हैं। प्रत्येक वर्ष विद्यालय खुलने के साथ ही प्रातःकालीन प्रवेश समय एवं दोपहर अवकाश के दौरान शहर की सड़कों पर यातायात का अत्यधिक दबाव देखने को मिलता है। इसके फलस्वरूप ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे न केवल आमजन को असुविधा होती है, बल्कि विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है। कई बार अभिभावकों एवं वाहन चालकों की जल्दबाजी दुर्घटनाओं के जोखिम को और बढ़ा देती है।

इन्हीं गंभीर एवं संवेदनशील परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए संस्था “प्रयास: सभी के लिए” द्वारा

इन्हीं गंभीर परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए संस्था “प्रयास: सभी के लिए” ने संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), झांसी को एक विस्तृत सुझाव-पत्र सौंपा। इस ज्ञापन में विशेष रूप से निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया—

1. सभी स्कूल वाहन चालकों के पास वैध एवं अद्यतन ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य किया जाए।

2. सभी वाहन चालकों का निर्धारित वर्दी में होना सुनिश्चित किया जाए, जिससे उनकी पहचान स्पष्ट बनी रहे।

3. जो चालक वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार के नशे (मद्यपान, तंबाकू अथवा अन्य मादक पदार्थ) के प्रभाव में पाए जाएँ, उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

4. विद्यालयों के छुट्टी एवं प्रवेश समय में क्षेत्रवार अंतर रखा जाए, ताकि एक साथ यातायात का दबाव कम हो और जाम की स्थिति नियंत्रित रह सके।

संस्था का मानना है कि यदि इन सुझावों को व्यवहारिक रूप दिया जाए तो विद्यालयी बच्चों की सुरक्षा अधिक मजबूत होगी तथा शहरवासियों को भी ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि “प्रयास: सभी के लिए” सदैव आम नागरिकों से जुड़े मुद्दों के प्रति संवेदनशील रही है। विद्यालयों के खुलने एवं बंद होने के समय विद्यालय प्रशासन, यातायात विभाग तथा वाहन चालकों के मध्य सहज समन्वय और सुरक्षित व्यवस्था हो इसी संदर्भ में संस्था द्वारा यह विशेष पहल की गई

संस्था ने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि इस जनहितकारी अभियान को अपने समाचार माध्यमों के द्वारा व्यापक रूप से प्रकाशित एवं प्रसारित करें, जिससे जनजागरूकता में वृद्धि हो तथा प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयासों से एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था का निर्माण हो सके।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here