Home Uncategorized कांग्रेसियों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई 

कांग्रेसियों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई 

34
0

झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू की अध्यक्षता में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती मनाई गई।

सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि वीरांगन ऊदा पासी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अदम्य साहस का परिचय देते हुए 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतारा और अंग्रेजी सेना के खिलाफ लड़ते हुए वीरगति प्राप्त की।

इस मौके पर विभाग के जिला महासचिव प्रमोद अहिरवार के प्रयास से मऊ ब्लॉक के अनेक युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया, उमाचरण वर्मा, प्रमोद कुमार, जगजीवन राम, विशाल कुमार, अतुल गौतम, मेहरवान, कपिल कुमार, अमित कुमार , रानू, शाहनबाज खान, रोवेश खान व दयालदास आदि मौजूद रहें।

कार्यक्रम का संचालन अमीर चंद आर्य ने किया।अंत में दीपक पासवान ने आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here