Home उत्तर प्रदेश 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, किया व्रक्षा रोपण

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस, किया व्रक्षा रोपण

37
0

झांसी। आज उत्तर प्रदेश उद्योग जिला महिला व्यापार मंडल झाँसी के तत्वाधान में अध्यक्ष कंचन आहूजा की अध्यक्षता में महिला थाना झाँसी में पेड़ लगा कर अपने पर्यावरण को हरा भरा रखने का संदेश दिया। इस सुंदर अवसर की *मुख्य अथिति थाना अध्यक्ष श्रीमती नीलेश कुमारी की गरिमामयी उपस्थित रही!* उन्होंने अपने व्यस्त समय मे से समय निकाल कर हम सब के साथ मिट्टी खोद कर गढ़े बना कर पेड़ लगवाये। हमलोगों ने महिला थाना के प्रांगण में बरगद, आम व नीम के पेड़ लगाए। व हमारी जिलाअध्यक्ष कंचन आहूजा व जिलाचेयरमैन नीलम खन्ना ने थाना अध्यक्ष नीलेश कुमारी को एक पान का पौधा भेंट किया। महिला थाना अध्यक्ष हमारे जिला उद्योग महिला व्यापार के इस नेक कार्य के लिये बहुत बहुत सराहना करी। इस अवसर पर हमारे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल झाँसी के पदाधिकारी व सदस्य चेयरमैन नीलम खन्ना,जिला सयुक्त महामंत्री ममता यादव,जिलाउपाध्यक्ष कुसुम कुशवाहा,आरती राय, सुनीता अग्रवाल, संजू सैनी,किरण लाल,व युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी जी,जिला युवा चेयरमैन प्रदीप तिरपाठी, युवा नगर अध्यक्ष मनोज रेजा,युवा नगर महामंत्री अनूप जैन व चंचल वर्मा,हेमंत ठाकुर, राजेश साहू, संजय जायसवाल व लक्ष्मी नारायण जी आदि गणमान व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रंहे। अंत मे जिला महामंत्री डॉ उषा सेन जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण बचाओ जीवन को खुशहाल बनाओ का संदेश दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here