Home Uncategorized चौधरी पेंट के गौदाम में दूसरे दिन के तीसरी बार भड़की आग,...

चौधरी पेंट के गौदाम में दूसरे दिन के तीसरी बार भड़की आग, बाजार में मची खलबली, दमकल की गाड़िया ओर पुलिस आग बुझाने जुटी

232
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी बाजार रोड स्थित चौधरी पेंट के गौदाम में दूसरे दिन आज तीसरी बार आग लग गई। आग की बड़ी बड़ी लपटें देख व्यापारियों में खलबली मच गई। आनन फानन में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़िया मौके पर पहुंची ओर देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी रहा। इधर आग की लपटे देख व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर भागने लगे।

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी रोड स्थित चर्चित चौधरी पेंट की दुकान है। सोमवार की देर शाम अचानक गौदाम में भीषण धुआं उठने लगा। जब तक व्यापारी कुछ समझ पाते धुआं आग की लपटों में तब्दील हो गया। पुलिस ओर फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंच गई ओर आग बुझाने की जद्दोजहद जारी कर दी। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था। इधर आपको बता दे कि चौधरी पेंट के मालिक सुनील चौधरी है। आस पास के व्यापारियों ने बताया कि इस गौदाम में रविवार की दोपहर भी आग लगी थी। जिसे समय रहते बुझा लिया गया था। वही सोमवार की दोपहर को भी इसी गौदाम में आग भड़क उठी थी उस समय फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग बुझाई थी। लेकिन देर शाम फिर भीषण आग धधक उठी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल इस आगजनी की घटना से व्यापारियों में काफी दहशत का माहौल बना है ओर सभी अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर बैठे है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here