
झांसी। आज कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में सद्गुरु कबीर साहब की जयंती जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में मनाई गई।
इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वास के विरुद्ध जनजागरण करने वाले महान कवि और समाज सुधारक सद्गुरु कबीर के विचार आज भी प्रासंगिक है और हमें सद्भाव का मार्ग दिखाता है।
इस अवसर पर अमीर चंद आर्य,हरिओम श्रीवास, शैलेन्द्र कुमार शीलू, उमाचरण वर्मा, पवन राज, रोवेश खान एवं दयाल दास आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

