Home Uncategorized खुलेआम दंबगई : घर के बाहर ताला लगाकर जेसीबी से तोड़ी दुकान,...

खुलेआम दंबगई : घर के बाहर ताला लगाकर जेसीबी से तोड़ी दुकान, सीसीटीवी कैमरे के काटे तार, मौके पर पुलिस बल मौजूद

182
0

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मिशन कंपाउंड गेट पर देर रात खुलेआम दंबगई का नजारा देखने को मिला। पीड़ित परिवार का आरोप है कि दबंगों ने देर रात उनके घर के दरवाजों पर ताले लगाकर जेसीबी मशीन से दुकान की तोड़फोड़ कर दी। साथ ही घटना को अंजाम देने से पहले दबंगों ने उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के तार काट दिए।सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

मिशन गेट निवासी जेम्स थॉमस ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर दुकान रखे हुए है। साथ ही उसके मकान का झांसी सिविल जज जुडिशियल न्यायालय ने विनसेंट से प्रापर्टी का विवाद चल रहा है। जिसकी नीयत तिथि 30 जुलाई लगी हुई है। उसका आरोप है कि देर रात वह अपने परिजनों के साथ घर में सो रहा था तभी रात करीब ढाई बजे दर्जनों लोग उसके घर पर आए ओर घर के दरवाजों पर बाहर से ताला लगाकर सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए इसके बाद दबंगों ने जेसीबी मशीन चलाकर उसकी दुकान तोड़ ओर दुकान में रखे सामान को गायब कर दिया। जेसीबी मशीन चलने की आवाज सुनकर वह ओर उसके परिजन जाग गए घर के बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोला तो बाहरकसे बंद होने पर वह छत से कूद कर बाहर आए ओर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने बताया इसकी सूचना तत्काल थाना सीपरी बाजार पुलिस को दी। वही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को एहतियात रखते हुए मौके पर पुलिस सुरक्षा लगा दी है। वही देर रात थाना सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी मनीष सिरोठिया सहित साठ से सत्तर अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here