
झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्रांतर्गत देर शाम अपने खेत पर जा रहे दलित को दबंगों ने तमंचा अड़ा कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपमानित किया। पीड़ित ने थाना प्रेमनगर में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना के पीछे रहने वाले देवेंद्र अहिरवार ने पुलिस को बताया कि आज वह अपने परिवार के साथ गढ़िया गांव स्थित अपने खेत पर जा रहा था। वह सार्वजनिक रास्ते से होकर गुजर रहा था। तभी वहां मौजूद दबंगों ने उसकी जमीन पर कब्जा करने के नीयत से उसे धमकाते हुए खेत पर आने से इनकार किया। विरोध करने पर दबंगों ने उसकी कनपटी पर तमंचा अड़ा कर उसे जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित काफी भयभीत है उसने प्रेमनगर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

