
झांसी। संगठन को सशक्त ओर मजबूत बनाने के लिए खत्री महासभा की आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारी ओर संगठन के कार्यकताओं ने निर्णय लिया।
शुक्रवार को अखिल भारतीय खत्री महासभा (पंजी) की राष्ट्रीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जातिरत्न कमल कृष्ण्ज्ञ मेहरोत्रा की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। बैठक का शुभारम्भ भगवान रामजी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात विधि सेठ, श्रीमती स्मिता सेठ, श्रीमती नीना मेहरोत्रा द्वारा जाति गान का पाठ किया। बैठक में महासभा से संबंध सभाओं को पुनः सक्रिय व सशक्त बनाने तथा हरिद्वार स्थित महासभा की धर्मशाला के पुर्ननिर्माण हेतु कार्य प्रारम्भ करने के साथ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। साथ ही स्व० बाबूलाल टंडन के सपनों को पूर्ण करने का निर्णय लेते हुए अपना प्रतिनिधि विधानसभा में भेजने के लिए संकल्प लिया गया। बैठक मे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा विधान परिषद की सदस्या डा० रजनी सरीन को मरणोरान्त समाज के सर्वोच्च सम्मान जातिरत्न से सम्मानित किया गया तथा सर्वसम्मति से समाज के विरुद्ध कार्य करने वाले व्यक्ति के लिए निन्दनीय प्रस्ताव पारित किया गया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि संगठन की मजबूती ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। हमारी महासभा के कार्यों को पूरा कराने मे हमारे लोकप्रिय समाज सेवक सुरेश खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री का विशेष योगदान रहा है। जिनके प्रयासो से आज हम सभी समाज की सेवा हेतु एकजुट होकर एकत्रित हुए हैं। उक्त अवसर पर स्व० बाबूजी लालजी टंडन के सुपुत्र सुबोध टंडन ने कहा कि कई वर्षों से निर्जीव पड़ी महासभा को पुनः बाबूजी के सपनों को साकार करने हेतु एक अच्छा प्रयास किया गया है। हम सभी महासभा के प्रयास को सफल बनान े में अपना पूर्ण सहयोग करे।
उक्त अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता नवीन सेठ, बाराबंकी, आर. के. सेठ लखनऊ, ओम सेठ, आगरा, जे.पी. कपूर मथुरा ने भी अपने समाज हित में विचार व्यक्त किये गये। बैठक राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तरांचल प्रदेश के अतिरिक्त उत्तर प्रदेश के झाँसी, आगरा, कानपुर, लखनऊ, मिर्जापुर, हरदोई, मथुरा, बाराबंकी, सीतापुर, फर्रुखाबाद से सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री जातिगौरव विजय खन्ना द्वारा किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

