Home Uncategorized एनिमल बाइट पर भी संवेदनशील रहे, तत्काल प्राथमिक उपचार कराना सुनिश्चित करें...

एनिमल बाइट पर भी संवेदनशील रहे, तत्काल प्राथमिक उपचार कराना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी अभियान की सफलता में 11 विभागों की महती भूमिका, आपसी समन्वय के साथ करें कार्य डीएम ने की जनमानस से अपील, घरों के आसपास गंदा पानी, कचरा आदि एकत्र ना होने दे

23
0

  झांसी। जनपद में 01जुलाई, 2026 से 31 जुलाई 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई, 2026 तक दस्तक अभियान की अन्तर्विभागीय समीक्षा कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में करते हुए जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि अभियान की शतप्रतिशत सफलता सुनिश्चित करने के लिए समस्त विभाग माइक्रोप्लान बनाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि परिणाम बेहतर मिलें।

जिलाधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास गंदा पानी एकत्र ना होने दें, अन्य को भी जागरूक करें। इसके साथ ही साथ साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखें, उन्होंने लोगों से अन्य लोगों को भी प्रेरित करने का आव्हान किया ताकि मलेरिया और डेंगू से अपना और परिवार का बचाव किया जा सके। उन्होंने जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि एनिमल बाइट पर तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक उपचार कराना सुनिश्चित करें ताकि और अधिक नुकसान को बचाया जा सके।

उन्होने अभियान से जुड़े जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के आदेशानुसार विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान व दस्तक अभियान द्वारा संचारी रोगों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के साथ अभियान की सफलता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करें। उन्होंने सहयोगी विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि अंतर विभागीय बैठक स्थानीय निकायों की संवेदीकरण बैठक ब्लाक स्तरीय ग्राम विकास अधिकारियों का संवेदीकरण ब्लॉक स्तर नोडल अध्यापकों का संवेदीकरण प्रत्येक दशा में पूर्ण करते हुए अभियान को सफल बनाएं, उन्होंने राष्ट्रीय कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों की विसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी दशा में कार्य में शिथिलता अथवा लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संचारी रोग से संबंधित अभियान को सफल बनाने की दृष्टिगत बताया कि इस बार फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के द्वारा खाद्य एवं पेय पदार्थो की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अधोमानक खाद्य पदार्थो की बिक्री को विशेषकर खुले हुए खाद्य पदार्थ जैसे सड़े हुए फल सब्जी एवं असुरक्षित तरीके से तैयार किए जा रहे ताजा फलों गन्ने के जूस आदि पर प्रभावी नियंत्रण करने का कार्य संपादित किया जाएगा। बैठक में डीएम ने जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी को समस्त ग्रामों में फागिंग मशीन द्वारा सही ढंग से कार्य करने के निर्देश दिये, उन्होंने ग्राम प्रधानों को भी राष्ट्रीय कार्यक्रम में सहभागी बनाते हुए निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत के समस्त मजरों में फागिंग के साथ ही नालियों कि सफाई कराना सुनिश्चित करें।

बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने ग्राम सभाओं में उथले हैंडपंपों का प्रयोग रोकने के लिए उन्हें लाल रंग से चिह्नित किया जाना, क्योंकि एसे हैंड पंप का पानी पीने से भविष्य में संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए उन्होने पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि खराब हैण्डपम्पों को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। उन्होने यह भी निर्देश दिया आई0ई0सी0 मद से कार्यक्रम सम्बन्धी प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध कराकर ग्राम सभाओं में अनिवार्य रूप से किया जाए। जनपद में सुअरबाड़ों की स्थिति खराब है इसे प्रत्येक मालिक से मिलकर उनको संवेदीकृत करें एंव छिड़काव कार्य कराया जाए। ग्राम सभाओं में झाड़ियों, तालाबों आदि की साफ -सफाई अभियान चलाकर की जाए तथा प्रत्येक विद्यालय में हैण्ड वाश की जानकारी दी जाए तथा उनके परिवार को भी इसके प्रति जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा 11 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक दस्तक अभियान को भी संचालित किया जाएगा। प्रतिदिन आशाओं के माध्यम से वीएचएनडी सत्रों पर संचारी रोग संबंधी बैठक, टीकाकरण, दिमागी बुखार केस की निगरानी, उपचार एवं रोगियों हेतु निःशुल्क 108/102 की व्यवस्था की जाये और मलेरिया विभाग द्वारा लार्वारोधी गतिविधियां चलाई जाये तथा आवश्यकतानुसार फागिंग करायी जाये। नगरीय निकायों द्वारा समस्त वार्डाे में प्रतिदिन नाली, नालों की सफाई, कचरा निस्तारण फागिंग आदि कराने के साथ सभी वार्डाे में विशेष सफाई अभियान चलाकर पूर्व की भांति सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये और वार्डवासियों को संचारी रोग के बचाव के लिए घर व आस-पास सफाई रखने के प्रति जागरूक भी करें।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी समेत पुलिस प्रशासन ओर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here