Home Uncategorized जितनी आबादी उतना हक के संकल्प के साथ संपन्न हुआ कांग्रेस का...

जितनी आबादी उतना हक के संकल्प के साथ संपन्न हुआ कांग्रेस का सम्मेलन

58
0

झांसी। गुरुवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (मार्श हॉल) में सामाजिक न्याय और आरक्षण के आदि-पुरुष, राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज जी की जयंती की पूर्व संध्या पर ‘आरक्षण दिवस’ के अवसर पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक वैचारिक समागम में झांसी से कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सम्मेलन में राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए जातिगत जनगणना और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने
बढ़ाने के लिए “जितनी आबादी, उतना हक” के संकल्प को दोहराया गया।सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सांसद तनुज पुनिया एवं पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव आदि ने संबोधित किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here