
झांसी। मिशन नारी सुरक्षा सम्मान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने जनजागरुकता अभियान चलाकर अपराध के खिलाफ लड़ने के लिए महिलाओं, युवतियों को जागरूक किया।
बहू – बेटी सम्मेलन के तहत महिलाओं व बालिकाओं की चौपाल लगाकर मिशन शक्ति टीम थाना सदर बाजार झांसी प्रभारी सदर बाजार , महिला उप निरीक्षक पूजा सोलंकी, महिला आरक्षी छाया व महिला आरक्षी पूजा द्वारा ग्राम सिमराहा थाना सदर बाजार में सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत हेल्पलाइन नंबर की जानकारी व बहुओं और बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

