
झाँसी। दो दिवसीय दौरे पर झांसी पर आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नगर विधायक रवि शर्मा ने सर्किट हाउस, झाँसी में भेंट की। नगर विधायक रवि शर्मा ने झाँसी के विकास कार्यों के लिए निम्नलिखित पत्र मुख्यमंत्री को सौंपकर लंबी वार्ता की। ममुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि बुंदेलखंड के विकास के लिए जो भी करना होगा करेंगे।
1. बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बी0आई0ई0टी0), झाँसी को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने के सम्बन्ध में।
नगर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि बुन्देलखण्ड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बी0आई0ई0टी0), झाँसी प्रदेश के अग्रणी तकनीकी शिक्षण संस्थानों में से एक है। विगत कई दशकों से यह संस्थान इंजीनियरिंग एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान प्रदान कर रहा है तथा बड़ी संख्या में योग्य अभियंता एवं तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने कहा कि बी0आई0ई0टी0, झाँसी के पास तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना एवं संचालन हेतु पर्याप्त भूमि, भवन, शैक्षणिक संसाधन तथा अन्य आधारभूत संरचनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लिखा कि वर्तमान में प्रदेश का एकमात्र राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ में स्थित है, जिसके कारण बुन्देलखण्ड एवं आसपास के जनपदों के विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा तकनीकी संस्थानों को विभिन्न शैक्षणिक कार्यों के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि बी0आई0ई0टी0 को राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया जाता है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के रूप में विकसित किये जाने हेतु।
नगर विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि झाँसी महानगर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है।
यह संस्थान न केवल जनपद झाँसी बल्कि झाँसी मंडल के समस्त जनपदों एवं सीमावर्ती मध्य प्रदेश के अनेक जिलों के लाखों नागरिकों को चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कर रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज यहाँ उपचार हेतु आते हैं, जिससे इस संस्थान का क्षेत्रीय महत्व स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है। यह चिकित्सा संस्थान विगत कई दशकों से झाँसी सहित सम्पूर्ण बुन्देलखण्ड क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है।
इस प्रकार यह संस्थान दो राज्यों के लाखों नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में सक्षम होगा। बुन्देलखण्ड जैसे विकासोन्मुख क्षेत्र में एम्स की स्थापना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन का महत्वपूर्ण माध्यम सिद्ध हो सकती है।
3. महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी में वर्षो पुरानी खराब लिफ्टों के स्थान पर नवीन एवं आधुनिक लिफ्टें स्थापित कराने हेतु।
नगर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि झाँसी महानगर स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज बुन्देलखण्ड क्षेत्र का एक प्रमुख एवं महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थान है, जहाँ प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज उपचार हेतु आते हैं।
उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में वर्षों पूर्व स्थापित की गई लिफ्टें वर्तमान समय में अत्यधिक जर्जर एवं तकनीकी दृष्टि से अनुपयोगी हो चुकी हैं। कई लिफ्टें बार-बार खराब होती रहती हैं तथा कुछ लिफ्टें पूर्ण रूप से कंडम अवस्था में पहुँच चुकी हैं। इसके कारण मरीजों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं तीमारदारों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रोगियों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों तथा स्ट्रेचर एवं व्हीलचेयर पर लाये जाने वाले मरीजों के आवागमन में अत्यधिक परेशानी उत्पन्न होती है।
इस हेतु नगर विधयाक रवि शर्मा ने जनहित एवं मरीजों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी में कंडम हो चुकी पुरानी लिफ्टों के स्थान पर आधुनिक, उच्च क्षमता एवं सुरक्षित नवीन लिफ्टों की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री से मांग की।
4. झाँसी स्थित जिला कारागार को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानान्तरित किये जाने के सम्बन्ध में।
इसी क्रम में नगर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि जनपद झाँसी का जिला कारागार वर्तमान में नगर के अत्यंत महत्वपूर्ण एवं घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। वर्षों पूर्व जब इस कारागार की स्थापना की गई थी, उस समय इसके आसपास आबादी सीमित थी, किन्तु वर्तमान में झाँसी नगर के निरंतर विस्तार के कारण यह क्षेत्र शहर के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक एवं संस्थागत क्षेत्रों के मध्य आ गया है। फलस्वरूप कारागार का वर्तमान स्थान नगर के सुनियोजित विकास में बाधक बनता जा रहा है।
जिला कारागार में बंदियों के आवागमन, न्यायालयों में पेशी एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन को विशेष व्यवस्थाएँ करनी पड़ती हैं। अनेक अवसरों पर बंदियों के आवागमन के कारण यातायात प्रभावित होता है तथा आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा की दृष्टि से भी घनी आबादी के मध्य कारागार का संचालन दीर्घकालीन दृष्टिकोण से उपयुक्त नहीं है।
इस हेतु नगर विधायक रवि शर्मा ने झाँसी जिला कारागार को नगर सीमा से बाहर किसी उपयुक्त एवं विस्तृत भू-भाग पर स्थानान्तरित किया जाने की मांग माननीय मुख्यमंत्री जी से की।
5. मार्ग के नवीन निर्माण एवं दोहरीकरण कार्य को सी0आर0एफ0 निधि के प्रस्ताव में सम्मिलित कराये जाने के सम्बन्ध में।
विधायक रवि शर्मा ने
बताया कि वर्तमान में इस क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों, क्रशर मण्डी तथा मऊरानीपुर, छतरपुर एवं खजुराहो की ओर आवागमन करने वाले भारी एवं व्यावसायिक वाहनों को झाँसी शहर के मध्य से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे शहर में यातायात का अत्यधिक दबाव एवं जाम की समस्या उत्पन्न होती है। झाँसी नगर के अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड को नगर क्षेत्र से बाहर स्थानान्तरित कर दो आधुनिक नवीन बस स्टैण्ड स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में।
नगर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि झाँसी नगर के मध्य स्थित अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड विगत कई वर्षों से संचालित है। नगर के निरन्तर विस्तार के कारण वर्तमान में यह बस स्टैण्ड शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्र के मध्य आ चुका है। फलस्वरूप यहाँ से 24 घंटे भारी वाहनों एवं बसों का आवागमन होता है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा दुर्घटनाओं की आशंका निरन्तर बनी रहती है। समय-समय पर इस मार्ग पर गंभीर सड़क दुर्घटनाएँ भी घटित होती रही हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि वर्तमान बस स्टैण्ड के समीप से झाँसी-कानपुर मुख्य मार्ग गुजरता है। इसी मार्ग पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज तथा बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय स्थित हैं, जिसके कारण विद्यार्थियों, मरीजों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों का आवागमन अत्यधिक रहता है। बस स्टैण्ड के कारण इस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ जाता है और प्रायः जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है, जिससे आमजन को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।
इस हेतु नगर विधायक रवि शर्मा ने जनहित की इस महत्वपूर्ण समस्या के निदान हेतु झाँसी नगर के वर्तमान अन्तर्राज्यीय बस स्टैण्ड को शीघ्र नगर क्षेत्र से अन्यत्र स्थानान्तरित कराने तथा दो प्राइवेट नवीन बस स्टैण्डों की स्थापना कराने की मांग की।
7. झाँसी क्लब, झाँसी को पूर्ण रूप से स्पोर्ट्स क्लब के रूप में विकसित किये जाने के सम्बन्ध में।
नगर विधायक रवि शर्मा ने जनहित एवं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए झाँसी क्लब, झाँसी को पूर्ण रूप से स्पोर्ट्स क्लब के रूप में परिवर्तित एवं विकसित किये जाने की मांग की मुख्यमंत्री से किया।
महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी में नेत्र बैंक के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वर्श 1987 में झाँसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी में अमूल्य दृष्टि नामक नेत्र बैंक की स्थापना की गई थी। नेत्र बैंक को स्थापित कराये जाने के लिए समस्त आवश्यक उपकरण ‘‘अन्धता निवारण संघ-भारत’’ द्वारा दान स्वरूप भेंट किये गये थे। नेत्र बैंक की स्थापना के उपरान्त नेत्रदान के द्वारा प्राप्त नेत्रों का प्रत्यारोपण की सुविधा भी प्रारम्भ की जा चुकी थी परन्तु नेत्र बैंक के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण लोगों को इसका लाभ प्राप्त नहीं हो पाया, जिसकी मांग नगर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री से की।
9. जनपद झाँसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में
उन्होंने बताया कि इसके लिए जनपद झाँसी के रूद्र बलौरा क्षेत्र में आयुष विभाग द्वारा भूमि का अधिग्रहण भी किया जा चुका है। अतः भूमि उपलब्धता की दृष्टि से भी इस महत्वपूर्ण परियोजना को शीघ्र प्रारंभ किया जा सकता है।
इस हेतु नगर विधायक ने जनभावनाओं, क्षेत्रीय आवश्यकताओं एवं बुन्देलखण्ड के समग्र विकास को दृष्टिगत रखते हुए जनपद झाँसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने की मांग माननीय मुख्यमंत्री जी से की।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

