Home Uncategorized राहुल गांधी के जन्मदिन पर गढ़मऊ में लगाई चौपाल

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गढ़मऊ में लगाई चौपाल

65
0

झांसी। आज नेता प्रतिपक्ष जननायक राहुल गांधी के 56 वें जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के तत्वाधान में ग्राम गढ़मऊ में बहुजन स्वाभिमान संवाद कार्यक्रम के तहत प्रदेश महासचिव अमीर चंद आर्य के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया।

चौपाल को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों के लिये संघर्ष की आवश्यकता है।

इस मौके पर केक काटकर जननायक राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान राजेंद्र प्रसाद, हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया, मुलायम सिंह रजक, दिनेश कुमार वर्मा, यथार्थ करोठिया , कैलाश अहिरवार, अरविंद, सुनील कुमार, लालाराम अहिरवार,दयाराम, आदि मौजूद रहे। संचालन शैलेन्द्र कुमार शीलू ने किया और अंत में आभार जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सूर्या ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here