Home Uncategorized सब मुसलमान पहले हिन्दू ही थे, भगवान राम सबके पुरखे है :...

सब मुसलमान पहले हिन्दू ही थे, भगवान राम सबके पुरखे है : डिप्टी सीएम

116
0

झांसी। पहले सब मुसलमान हिंदू ही थे, इसमें कोई गलत बात नहीं। भगवान राम सबके पुरखे थे। अब हम राम मानते है वो अपने पुरखे मानते है। यह बात झांसी आए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कही।

शुक्रवार को शताब्दी एक्सप्रेस से झांसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में भगवान श्रीराम हिन्दुओं के ही नहीं मुसलमानों के भी है, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कौन सी बात है, पहले सब मुसलमान हिंदू ही तो थे, ओर हिंदुओं के पुरखे भगवान श्रीराम थे। अब यह बात है कि हिंदू श्रीराम को भगवान मानते है ओर वो पुरखे मानते है। वही उन्होंने अखिलेश यादव को दी नसीहत, कहा- ‘ऐसी बयानबाज़ी से बाज़ आएं।’ उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘अयोध्या भगवान श्री रामलला का जन्मस्थान है, पूरी दुनिया के रामभक्तों की आस्था इससे जुड़ी है।’

राम मंदिर निर्माण पर गर्व: ‘500 साल बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ, इस पर हर देशवासी को गर्व है।’

उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया।

डिप्टी सीएम ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान: ‘चंपत राय बहुत आदरणीय और पूज्य हैं, राम काज के लिए उनका जीवन समर्पित है।’

घोटाले/गड़बड़ी के आरोपों पर बोले डिप्टी सीएम: ‘जो भी गलत करेगा, उसे कड़ी सजा मिलेगी।’

जांच को लेकर साफ किया रुख: ‘मामले की जांच चल रही है, एसआईटी (SIT) की रिपोर्ट आने का इंतजार करें।’

उन्होंने मीडिया के माध्यम से कहा कि शिवपाल यादव को दी सलाह: ‘शिवपाल यादव बहुत बड़े नेता हैं, वो पहले अपने भतीजे को संभालें, केशव जी के चक्कर में न पड़ें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here