Home Uncategorized सपा की मूल धारणा लट्ठ तंत्र, सपा की मूल सोच, मूल धारणा...

सपा की मूल धारणा लट्ठ तंत्र, सपा की मूल सोच, मूल धारणा जुवान पर आ रही : प्रभारी मंत्री

99
0

झांसी। विकास कार्यों की समीक्षा ओर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा करने झांसी आए उत्तर प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री/ झांसी प्रभारी जयवीर सिंह समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सपा की मूल धारणा लट्ठ तंत्र, मूल सोच, मूल धारणा सपा की जुवान पर आ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जंगल राज था।

शनिवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों के समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए बयान में भाजपा द्वारा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करने पर सपा चम्बल कूच करेगी। इस सवाल पर प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सपा की मूल धारणा, मूल सोच लट्ठ तंत्र है, वही सोच वही धारणा सपा की जुवान पर आ रही है। उन्होंने कहा कि जब बेलेट पेपर पर चुनाव होता था तब उत्तर प्रदेश की पहली लोकसभा मैनपुरी सीट पर भी चुनाव हुआ था। जिसमें मुख्यमंत्री मुलायम सिंह के रहते हुए गुंडई हुई, डंपिंग हुई, जिसके चलते भारत निर्वाचन आयोग को भारत में लोकसभा चुनाव दोबारा कराना पड़ा था। उन्होंने कहा कि यही सपा की सोच ओर मूल धारणा है जो आज जुवान पर आ रही है। राम मंदिर घोटाला प्रकरण पर उन्होंने कहा कि एक टीम उसकी जांच कर रही है,बिना जांच रिपोर्ट आए उस पर कुछ भी कहना संभव नहीं। साथ ही उन्होंने भाजपा की केंद्र ओर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं, परियोजनाओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा के 12 साल के कार्यकाल में भारत ने विकास में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। साथ ही उन्होंने कहा कि विकास कार्य ओर अपराध की समीक्षा की गई। कुछ त्रुटियां मिलने पर इसमें सुधार के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बिजली की अघोषित कटौती पर कहा कि भयंकर गर्मी के सीजन में कही न कही बिजली उपलब्ध कराने में कमी आ रही है, लेकिन सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति को नियमानुसार विद्युतापूर्ति उपलब्ध हो इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं, को दूर करने जन सुविधाओं, को उपलब्ध कराने, के लिए सरकार हर तरीके से संकल्पित तैयार है। भाजपा नेता आशीष उपाध्याय के ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा में जेल जाने के सवाल पर प्रभारी मंत्री बिना बोले प्रेस वार्ता छोड़ कर चले गए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here