Home Uncategorized न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद हो रहा निर्माण कार्य, वृद्ध अफसरों...

न्यायालय से स्थगन आदेश के बावजूद हो रहा निर्माण कार्य, वृद्ध अफसरों से लेकर थाने तक लगा चुका गुहार

93
0

झांसी। न्यायालय से स्थगन आदेश होने के बावजूद वृद्ध की पुस्तैनी जमीन पर दबंगई के बल पर निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़ित वृद्ध बार बार डायल 112 ओर थाना से लेकर अफसरों की चौखट तक गुहार लगा रहा लेकिन अवैध रूप से कब्जा कर हो रहा निर्माण कार्य नहीं रोका गया। पीड़ित वृद्ध ने आज फिर निर्माण कार्य होने पर डायल 112 को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने निर्माण कार्य रोकने से मना कर दिया। जबकि पीड़ित का आरोप है कि निर्माण कार्य करने वालों के पास कोई भी दस्तावेज नहीं है।

पीड़ित ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक बिजौली के कौड़रा निवासी वृद्ध सियाराम ने आज डायल 112 को सूचना देते हुए बताया कि उसका पुत्र नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है, उसकी जमीन राजगढ़ में देशी शराब की दुकान के पीछे पड़ी है। जिसका न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन झांसी में वाद दायर है, ओर न्यायालय द्वारा विपक्षियों को तलब कर 17 जुलाई 2027 नीयत तिथि की है। उसके बावजूद विपक्षी अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य नहीं रोक रहे है, वृद्ध का आरोप है कि जब उनसे निर्माण कार्य करने के दस्तावेज मांगे जाते है तो वह नहीं दिखा पाते है। वृद्ध का आरोप है कि पुलिस से लेकर अफसरों ओर थाने में कई बार वह शिकायत कर चुका है लेकिन दबंगों के निर्माण कार्य को नहीं रोका जा रहा है। वृद्ध सियाराम ने अफसरों से उसकी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here