Home Uncategorized कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी महिला ने शरीर पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी महिला ने शरीर पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

91
0

झांसी। जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाकर कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। इससे पहले कि महिला कोई आत्मघाती कदम उठाती वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी ओर एलआईयू ने उसे पकड़ लिया। बाद में उसे अफसरों के सामने पेश किया गया जहां उसकी समस्या सुनने के बाद निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक बबीना कैंट के चमेली वाली गली निवासी पूजा सेन ने बताया कि उसके पति की मृत्यु होने के बाद उसमें भेल आरा मशीन निवासी गुड्डू कुरेशी से विवाह कर लिया था। महिला ने बताया कि उसका पति ओर जेठ उसे लगातार धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे इसलिए उसका उत्पीड़न करते है, उसका आरोप है जबरन उसके पुत्र की मुसलमानी करवा दी। वह तभी से शिकायत कर रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हों रही। इसलिए आज वह कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठी थी। महिला कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठने के दौरान अचानक उठ कर उसने अपने थैले से बोतल निकाली और अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। इससे पहले कि महिला कोई आत्मघाती कदम उठाती वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया। इधर महिला की इस हरकत से कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया। अफसरों ने उसकी फरियाद सुनने के बाद समस्या का निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here