Home Uncategorized भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिला में उरई से लेकर झांसी तक कई...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिला में उरई से लेकर झांसी तक कई लोगों की जेब कटी 

272
0

 

झांसी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिला में जगह जगह स्वागत करने खड़े कार्यकताओं की जेब पर शातिर ने हाथ साफ कर दिया। हजारों रुपयों की जेब कटने के बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ से झांसी भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन था। जैसे ही उनका काफिला उरई पहुंचा तभी वहां उनके स्वागत में लगे कार्यकर्ताओं की भीड़ में एक शातिर ने कई कार्यकर्ताओं की जेब काट ली। बताया जा रहा है कि उरई में करीब पचास हजार रुपए की टप्पेबाजी भीड़ में की गई है। इसी प्रकार जब प्रदेश अध्यक्ष झांसी के होटल लेमन ट्री में कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे तभी समथर नगर पालिका अध्यक्ष की जेब से पांच हजार रुपए, टहरौली के सोनी की जेब से पांच हजार रुपए, राजेश तिवारी एक लाख रुपए, गायब हो गए। इसी के बाद शातिर ने काफिला में शामिल होकर हसारी ओर तालबेहट तक शामिल रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद नवाबाद थाना पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर शातिर की तलाश शुरू कर दी है।

इस संबंध में नवाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि होटल लेमन ट्री में दो लोगों की जेब कटने की सूचना मिली है, पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

अर्टिगा गाड़ी की तलाश

झांसी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उनके काफिले में शामिल होकर कई लोगों की जेब काटने की घटना के बाद से लोगों को एक व्यक्ति अर्टिगा गाड़ी सवार जो गले में मोटी सोने की चैन डाले हुए है, उस पर शक जा रहा है। बताया जा है कि वह व्यक्ति को कोई भी भाजपाई नहीं जानता ओर वह काफिले में उरई से लेकर झांसी तालबेहट तक शामिल रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here