
झांसी। पुरानी रंजिश को लेकर गत दिवस हुई गौरीशंकर कुशवाह की हत्याकांड की घटना से समूचे कुशवाह समाज में आक्रोश व्यक्त है। कुशवाह समाज ने कहा कि पूर्व में हुई घटना में अगर पुलिस सही कार्यवाही करती तो आज इस हत्याकांड जैसी घटना नहीं होती। कुशवाह समाज ने निर्णय लिया है कि मंगलवार को कुशवाह समाज एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेगा।
कुशवाह समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाह, नगर अध्यक्ष एडवोके सुरेश कुशवाह, मनीराम कुशवाह के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल आज मृतक गौरीशंकर कुशवाह के आवास पर पहुंचा ओर उनके परिजनों को सांत्वना देते हुए गौरीशंकर कुशवाहा की हत्या करने वाले आरोपियों पर कठोर कार्यवाही कराने तथा शासन से परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जुगल किशोर कुशवाह ने बताया कि शनिवार की रात पुरानी रंजिश के चलते होटल शिवानी के मालिक ओर उसके साथियों ने गौरीशंकर कुशवाह की तलवार, फरसा से हमला कर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि यह हत्याकांड पुलिस की विफलता के चलते हुआ। होटल शिवानी में चलने वाले अनैतिक कार्यों की गौरीशंकर कुशवाह ने एक वर्ष पूर्व पुलिस ने शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने होटल पर कार्यवाही न करते हुए गौरीशंकर ओर उसके परिवार पर एस सी एस टी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर दिया था। अगर उस समय पुलिस बराबर से कार्यवाही करती तो आज हत्यारोपियों की हिम्मत नहीं होती इस हत्याकांड को अंजाम देने की। उन्होंने कहा कि होटल शिवानी में अनैतिक कारोबार होते है, इस पर कार्यवाही करने के लिए ओर मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने तथा हत्यारोपियों पर कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर समस्त कुशवाहा समाज जिलाधिकारी कार्यालय मंगलवार को पहुंच कर ज्ञापन देगा। इस दौरान धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवनाथ सिंह, राघवेंद्र कुशवाहा, गयादीन कुशवाह, किशोरी लाल कुशवाह, ब्रिज किशोर कुशवाह, वीरू कुशवाहा, जय सिंह, जय सिंह, बाबू सिंह, दामोदर कुशवाह, समेत कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

