
झांसी। रक्सा थाना पुलिस ने महिला के साथ मारपीट ओर दुष्कर्म कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में फरार चल रहे मछली व्यापारी के पुत्र नवाब कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आपको बता दे कि एक युवती ने गत दिनों थाना रक्सा में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि कोतवाली क्षेत्र के कसाई मंडी निवासी मछली व्यापारी का पुत्र नवाब कुरैशी ने 23 मार्च 2026 को उसे बात करने के बहाने रक्सा स्थित एक होटल पर बुलाया था। जहां उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया ओर उसकी मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाकर विरोध करने पर मारपीट की उसे तभी से ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने आरोप लगाया था कि नवाब कुरैशी ने उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उसके मायके ओर ससुराल को भेज दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

