Home Uncategorized फ़ाइक मास्टर की दूसरी पुण्यतिथि मनाई

फ़ाइक मास्टर की दूसरी पुण्यतिथि मनाई

99
0

झांसी। रविवार को स्वः सैयद नज़र हैदर (फाइक मास्टर) की दूसरी पुण्यतिथी पर हुसैनी इमामबारगाह मेवातीपुरा में एक मजलिस-ए-अज़ा (धार्मिक संगोष्ठी) का आयोजन किया गया।

जिसमें मुज़फ्फरनगर से विशेष निमंत्रण पर पधारे शिया धर्मगुरू मौलाना सैयद कर्रार हैदर मौलाई साहब ने मजलिस को सम्बोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मौलाना सैयद शाने हैदर ज़ैदी साहब द्वारा हदीस-ए-किसा के माध्यम से की गई। जिसके उपरांत मौलाना सैयद इक़्तेदार हुसैन रिज़वी साहब ने अपने अनोखे अन्दाज़ मे मर्सिया पढ़कर माहौल को ग़मगीन किया।

लखनऊ से पधारे शायर अफसर सल्लामहु साहब ने कार्यक्रम मे अपनी शायरी से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

मुज़फ्फरनगर से पधारे शिया धर्मगुरू मौलाना सैयद कर्रार हैदर मौलाई साहब ने बताया कि माता-पिता की सेवा ही हमारा परम कर्तव्य है, मौलाना ने ये भी बताया कि इस्लाम धर्म के अनुसार अपने देश से प्रेम करना इंसान का आधा ईमान है।

कार्यक्रम मे सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ एवं पुरूष सम्मिलित हुए, सैयद आसिफ हैदर ने सभी का आभार प्रकट किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here