
झांसी। एसएसपी विकास कुमार के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरगांव थाना पुलिस ने देर रात दो शातिर चोरों को दबोच कर उनके कब्जे से अलग अलग स्थानों से चोरी की गई छ चोरी की बैटरी बरामद कर ली। बरामद की गई चोरी की बैटरी की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक चिरगांव थाना पुलिस ने अभियान के तहत रामनगर से गुरसराय जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान ग्राम सिया निवासी शिवम कुशवाह और आकाश प्रजापति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब आधा दर्जन इनवर्टर की बैटरी बरामद की। पूछताछ में दोनों ने बताया कि बरामद की गई बैटरी उन लोगों ने अलग अलग स्थानों से चोरी की है, जिन्हें वह कम दामों में बेच देते है। पुलिस ने उनके कब्जे से बरामद बैटरी जब्त कर ली है, जिनकी कीमत करीब एक लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

