Home Uncategorized पीआरडी जवान के साथ मारपीट लूटपाट करने वाले पुलिस गिरफ्त में, कान...

पीआरडी जवान के साथ मारपीट लूटपाट करने वाले पुलिस गिरफ्त में, कान पकड़ कर मांगी माफी बोले खाकी का करेंगे सम्मान

144
0

झांसी। मंडी सचिव के आवास पर तैनात पीआरडी जवान के साथ मारपीट कर लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को नवाबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के हजारों की नकदी बरामद कर ली।

मोठ के ग्राम अमरा निवासी दयाशंकर वर्मा ने थाना नवाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह मंडी सचिव के आवास पर तैनात है। 29 मई की देर शाम चार युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी जेब में रखे 17 हजार रुपए लूट लिए ओर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए विवेचना कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पीआरडी जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपी सागर गेट पानी की टंकी के पास निवासी मोहित अमरिया, अमित वर्मा ओर तालपुरा निवासी प्रशांत वर्मा उर्फ गोलू तथा ऋषभ वर्मा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 17 हजार रुपए बरामद कर लिए। आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें कुछ युवक एक खाकी वर्दी पहने व्यक्ति को घेरकर उसकी मारपीट कर रहे थे ओर वीडियो वायरल कर दहशत का माहौल बना रहे थे। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अब चारों कान पकड़ कर माफी मांगते हुए बोल रहे गलती हो गई अब खाकी का सम्मान करेंगे। फिलहाल पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here