Home Uncategorized ईद के त्यौहार कर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए एसएसपी ने...

ईद के त्यौहार कर शांति सुरक्षा बनाए रखने के लिए एसएसपी ने पुलिस बल के साथ किया भ्रमण

27
0

झांसी। ईद के त्यौहार कर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने ओर त्यौहार को मिल जुल कर बनाए जाने की अपील करने के साथ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने भारी पुलिस बल के साथ मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों ओर मस्जिदों में पहुंच कर धर्म गुरुओं से वार्ता की।

बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर लक्ष्मीकान्त गौतम के साथ भारी पुलिस बल लेकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

पैदल गश्त के दौरान आमजनमानस से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई तथा क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग कराई गई। ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु निरंतर भ्रमण, गश्त एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here