Home Uncategorized ऑन लाइन सट्टा मामले में फरार 25 हजार का इनामिया साथी सहित...

ऑन लाइन सट्टा मामले में फरार 25 हजार का इनामिया साथी सहित गिरफ्तार, कार, मोबाइल, हजारों की नकदी बरामद

55
0

झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा के आरोप में फरार चल रहे पच्चीस हजार रुपए के इनामिया सहित उसके साथी को नवाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, कार ओर हजारों की नकदी बरामद कर ली है।

आपको बता दे कि 28 अप्रैल को थाना नवाबाद पुलिस ने शुभम उपाध्याय सहित उसके सात साथियों को ऑन लाइन सट्टा खिलाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इस मामले में प्रेमनगर नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू, बनारस के अस्सी घाट निवासी हर्ष साहू, मध्यप्रदेश जिला दतिया के निशांत यादव उर्फ रोलेक्स, बबीना के बेड़ौरा निवासी अंकित यादव, नीलेश यादव, कुलदीप, बबीना के डुबकी निवासी अभिषेक यादव, भगवन्तपुरा निवासी सत्येंद्र यादव ओर ग्राम मैरी निवासी शिवा यादव फरार चल रहे थे। एसएसपी ने सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। आज एसएसपी के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धर पकड़ अभियान में नवाबाद थाना पुलिस ने मुस्तरा जाने वाले मार्ग से कच्चे रास्ते में चेकिंग के दौरान कार सवार शिवा यादव ओर सत्येंद्र यादव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस हजार आठ सौ रूपये, चार मोबाइल फोन ओर कार को बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र यादव पर एसएसपी की ओर से पच्चीस हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायलय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here