Home Uncategorized पं.नेहरु ही असली विश्वगुरू : डा. सुनील तिवारी

पं.नेहरु ही असली विश्वगुरू : डा. सुनील तिवारी

31
0

झांसी। आज आधुनिक भारत के निर्माता , देश के प्रथम प्रधानमन्त्री भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरु की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जवाहर बाल मंच के स्टेट कोर्डिनेटर दीपक पासवान के संयोजन , वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. सुनील तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं सिंधी तिराहे पर ठंडा और मीठा शर्बत वितरण किया गया।

इस मौके पर विचार व्यक्त करते हुये मुख्य अतिथि डा. सुनील तिवारी ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरु ही असली विश्वगुरू है। उन्होंने विश्वपटल पर भारत के नेतृत्व व लोकतंत्र की महत्ता को मनवाने का एतिहासिक कार्य किये। उन्होनें स्वेज केनाल का विवाद सुलझाया , उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का युद्ध विराम कराने , नाटो – साटो की संधि , पनामा केनाल विवाद निपटारा , निर्गुट राष्ट्र सम्मेलन की स्थापना , प्रथम एशियाड खेल की शुरुआत कराना , हिन्द महासागर , प्रशांत व आर्कटिक महासागर की 56 देशो की सीमा निर्धारित कराने में अपनी महती भूमिका निभाई। आज भी 48 देशों मे नेहरु जी की प्रतिमाएं स्थापित है।73 लोकतांत्रिक देशो में पं.नेहरु के लोकतन्त्र की नीति को सफलतापूर्वक स्वीकार कीया। अफ्रीका के तत्कालीन नवोदित राष्ट्रो में करीब 14 देशो के संविधान निर्माण में विशिष्ठ परामर्शदाता की भूमिका निभाई । भारत की आजादी के आन्दोलन एवं आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरु जी की अभूतपूर्व भूमिका रही

इस मौके पर हरिओम श्रीवास ,शैलेंद्र कुमार शीलू, मजहर अली, उमा चरण वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, नीरज सिनौरिया, पवन राज , मनोज तिवारी , इमरान खान, महमूद खां, यथार्थ करौठिया, रोवेश खां, अभिषेक कुशवाहा, दयाल दास आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमीर चंद आर्य ने किया और आभार शाहरुख मंसूरी ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here