Home Uncategorized ब्लिंकिट राइडर्स के समर्थन में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन  

ब्लिंकिट राइडर्स के समर्थन में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन  

28
0

 

झांसी। ब्लिंकिट कंपनी द्वारा आईडी बंद करने और कम भुगतान के विरोध में डिलीवरी राइडर्स के प्रदर्शन के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य राइडर्स के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे राजकुमार कुशवाहा व दिलीप पाल ने कहा कि डिलीवरी भुगतान 15 रुपये प्रति किमी से कम पर काम नही करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने कहा कि भीषण गर्मी में अपने वाहन से ग्राहक तक कम्पनी के माल की डिलीवरी करते है। पेट्रोल से दाम लगातार बड़ रहे है लेकिन काम करने वाले युवाओं डिलीवरी भुगतान नही बढ़ाया जा रहा हैं। इनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होनें कम्पनी के मनेजर से कहा कि कंपनी को तुरंत राइडर्स की बंद आईडी बहाल करनी चाहिए और सम्मानजनक भुगतान देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि धमकी देकर काम कराना मजदूर कानूनों का उल्लंघन है। जिला प्रशासन को मामले में हस्तक्षेप कर राइडर्स को न्याय दिलाना चाहिए।

इस मौके सपा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह यादव भोजला, अनिल रिछारिया, अमीर चंद आर्य,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शीलू, दिनेश कुमार वर्मा, नीरज सिनौरिया , दारा जैन आदि मौजूद रहें।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here