Home Uncategorized साहित्य सभा की मासिक गोष्ठी में वर्षा काव्य रस

साहित्य सभा की मासिक गोष्ठी में वर्षा काव्य रस

36
0

 

झांसी।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की मासिक काव्य गोष्ठी प्रमोद पैट्रोल पंप के समीप राष्ट्रकवि आवास पर संपन्न हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ हास्य कवि सत्य प्रकाश ताम्रकार सत्य ने की । मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह चांद रहे। काव्य गोष्ठी का शुभारंभ संगीता निगम द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना की इन पंक्तियों से हुआ : हे राष्ट्र माता भारती राष्ट्र को उत्थान दे। काव्य गोष्ठी में राहुल मिश्रा, सत्य प्रकाश ताम्रकार सत्य, रिपुसूदन नामदेव ,प्रमोद खरे, वैभव दुबे संजय राष्ट्रवादी, देवेंद्र रावत नटखट, संजीव दुबे, नेहा चाचरा ने बेहतरीन कविताएं सुनाई। इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे सत्य प्रकाश ताम्रकार को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।काव्य गोष्ठी का संचालन वैभव दुबे ने किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here