
झांसी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घर के बाहर लगाए गए कैमरे को हटाने की मांग को लेकर दो पक्ष में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर गलत कार्य करने का आरोप लगाया तो दूसरे पक्ष ने अपने घर में सुरक्षा को लेकर लगे सीसीटीवी कैमरे को बंद कराने को लेकर गंदे काम करने का झूठा आरोप लगाने की बात कहकर पुलिस से निष्पक्ष कार्यवाही की मांग की है।
सोमवार को शहर कोतवाली के तिलयानी बजरिया निवासी श्रीमती खुशबू ने एसएसपी सहित कई पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले लोगों के यहां जुआ आदि का कार्य होता है। इससे वहां अराजक तत्वों का आना जाना लगा रहता है। अराजक तत्वों से बचाव को लेकर खुशबू के परिजनों ने अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। जिसको लेकर पड़ोसी हटाने की मांग कर विवाद कर रहे है। खुशबू का आरोप है कि पड़ोसियों से उनके साथ मारपीट की ओर पुलिस अधिकारियों को झूठा शिकायती पत्र देकर गंदे काम करने का उन पर आरोप लगाया है। जबकि मामला सीसीटीवी कैमरा लगाने को लेकर हुआ। खुशबू ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग की है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

