Home Uncategorized संगठन का विस्तार केवल सत्ता पाना नहीं है। समाज में एक नई...

संगठन का विस्तार केवल सत्ता पाना नहीं है। समाज में एक नई चेतना पैदा करने के लिये : मानवेन्द्र सिंह चौहान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष 

33
0

झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला द्वारा आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अन्तर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ बड़े उत्साह एवं संगठनात्मक गरिमा के साथ प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम उद्घाटन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह सदस्य बिधान परिषद ने फीता काटकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया गया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन के पहले सत्र में मुख्य वक्ता मानवेन्द्र सिंह चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष सदस्य बिधान परिषद रहे वर्ग की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष डाॅ जगदीश सिंह चौहान ने की। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन पर चर्चा की। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि कार्य विस्तार ओर चुनाव प्रबंधन किसी भी पार्टी संगठन के लिए महत्वपूर्ण विषय है। भाजपा का कार्य विस्तार संगठन का विस्तार केवल सत्ता पाना नहीं है। समाज में एक नई चेतना पैदा करने के लिए है। हम चुनाव के नतीजे के बाद बूथ की समीक्षा करते है जहां पर हम जिस बूथ पर कमजोर होते है उनकी हम समीक्षा करते हैं। ओर कमजोर बूथ को कैसे मजबूत किया जाये इसकी बूथ पर अच्छे कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देते है।द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत रहे एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने की। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने

कार्यकर्ता विकास एवं संगठन संभाल” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती एवं कार्यशैली के विषय में जानकारी दी।अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को समय समय पर प्रशिक्षण अति आवश्यक है क्योंकि इससे कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलती है।प्रशिक्षण के दौरान हम सभी को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जब वक्ता बोले तो नोट जरूर करें।तीसरे सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा के हमीरपुर से निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील पाठक रहे अध्यक्षता भाजपा झांसी जिला के निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सुनील पाठक ने भाजपा की कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला । चौथे सत्र में माधौगढ़ से बिधायक मूलचंद्र निरंजन ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला।

माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जनता के लिए की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। बिधायक मूलचन्द्र निरंजन ने कहा कि केंद्र में 2014 से एवं प्रदेश में 2017 से जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तभी से देश एवं प्रदेश में चहुंमुखी विकास हो रहा है । इससे पहले की सरकारों में सिचाई, शिक्षा, पेयजल, एवं कानून ब्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। प्रदेश मे जब से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे भाजपा की सरकार बनी तभी से उत्तर प्रदेश में विकास को गति मिली है ।भारतीय जनता पार्टी की सोच है गरीब व्यक्ति का विकास हो आज भाजपा की सरकार में आम आदमी अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है।

 

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू, राष्ट्रीय मंत्री किसान मोर्चा रामनरेश तिवारी, राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, राज्यमंत्री जमुना कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक राजपूत, जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे,वर्ग प्रभारी मदन मोहन पाण्डेय, एम एल सी प्रतिनिधि आर पी निरंजन, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गिरी, जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, छत्रपाल सिंह राजपूत, डाॅ अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल,निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी, गुड्डी रानी पटेल, नेहिल सिंघई,सतेन्द्र खरे,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी,दीपक त्रिपाठी, भारती आर्या ब्लॉक प्रमुख वंगरा ,केशव सिंह परिहार प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख बामौर,रामजी परिहार, शशि श्रीवास अध्यक्ष नगरपालिका मऊरानीपुर, चन्द्रभान सिंह अहिरवार ब्लॉक प्रमुख बामौर, देवेंद्र कंसाना अध्यक्ष नगर पालिका समथर,आनंद कुमारी, रूचि खरे,सरोज दुबे , अंजली शर्मा,प्रकाश नारायण,रोहित परिहार, राघवेन्द्र सिंह बुन्देला, अड़जरिया,आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here