Home Uncategorized नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

नाले में शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

226
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत बड़ागांव गेट बाहर नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह प्रतिदिन की तरह क्षेत्रवासी बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी के पास स्थित नाले पर दैनिक क्रिया करने गए थे। जहां नाले से दुर्गंध आने पर लोगों ने झांक कर देखा तो नाले में सड़ी गली अवस्था में शव उतरा रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू करते हुए शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक विक्षिप्त लग रहा है। जांच ओर शिनाख्त कराने का प्रयास चल रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here