Home Uncategorized आयकर कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

आयकर कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

49
0

 

झांसी। आयकर कर्मचारी महासंघ का शपथ ग्रहण समारोह आयकर भवन में सम्पन्न हुआ।

शुक्रवार को आयकर भवन सभागार में आयकर कर्मचारी महासंघ झांसी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह कानपुर सर्किल के अध्यक्ष बृजेश कुमार तथा महासचिव सुनील कुमार के मुख्य आतिथ्य एवं आगरा क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय कुमार, सचिव सुनील कुमार के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर झांसी शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव श्रीमती शीतल अग्रवाल, एवं वित्तीय सचिव संगीता पंथ के अलावा शाखा सदस्य चंद्रभान प्रजापति एवं जय किशन को शपथ दिलाई। इसके अलावा सदस्यों एवं कार्यकारिणी ओर कार्यालयों में आने वाली समस्याओं परेशानियों से मुख्य अतिथियों को अवगत कराते हुए उनका निस्तारण कराने की मांग की गई। झांसी शाखा के नव निर्वाचित पदाधिकारी/ सदस्यगण का सम्मान आयकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विजय खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयकर निरीक्षक प्रदीप सिंह, वीरेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुभाष गांधी, का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन आयकर निरीक्षक कुमारी कल्पना जायसवाल ओर आभार अब्दुल रहमान ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here