
झांसी। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नवाबाद पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोच कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक नवाबाद थाना पुलिस ने देर रात मऊरानीपुर चुंगी के पास से दो युवकों को एक बाइक सहित हिरासत में ले लिया। पूछताछ में हिरासत में लिए दोनों युवक उनके कब्जे से बरामद बाइक यूपी 93 ac 2262 के दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों से गंभीरता से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि यह बरामद हुई उन्होंने अपने साथी नवाबाद थाना क्षेत्र के पिछोर निवासी आशु चौधरी के साथ मिलकर चोरी की थी। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम एरच के ग्राम इसकिल व हाल ग्राम पिछोर निवासी विजय प्रताप ओर नितेश चौधरी बताया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजते हुए उसके फरार साथी की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

