झांसी। तमाम प्रचार प्रसार के बावजूद भी लोग साइबर अपराधियों के जाल में फंस रहे है। साइबर अपराधी आसानी से लोगों को अपना शिकार बनाकर उनकी बैंक खातों में जमा पूंजी चोरी कर रहे है। एक ऐसा ही मामला थाना नवाबाद में दर्ज हुआ है। जहां पीड़ित ने बताया कि मोबाइल पर apk फाइल आई जिसे उसने गलियों से डाउन लोड कर दिया। फाइल डाउन लोड करते ही कुछ ही देर में उसके सदर बाजार स्थित बैंक के दो अलग अलग खातों से 3लाख 82 हजार रुपए गायब हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पीडब्ल्यूडी कॉलोनी सर्किट हाउस में रहने वाले ख़ेम सिंह ने नवाबाद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका सदर बाजार स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ओर एक अन्य बैंक में खाता है। सात मई को उसके मोबाइल पर मेसेज के माध्यम से एक एक apk फाइल आई। जिसे उसने गलती से डाउन लोड कर दिया। थोड़ी ही देर में उसके बैंक खातों से अलग अलग धनराशि कुल मिलकर तीन लाख 82 हजार निकल गई। जब उसके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे निकलने के मैसेज आए तो उसने तत्काल इसकी शिकायत बैंक ओर साइबर थाना में की। नवाबाद पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

