
झांसी। आज कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ‘शीलू’ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने महानगर में व्याप्त पेयजल संकट के समाधान की मांग को लेकर जल संस्थान के महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस मौके पर मसीहागंज नाथ की कोठी के पास वाली गलियों में पाइप लाईन नही है। जहां पाइप लाईन है वहां पानी नही आ रहा है। इसी तरह से अलीगोल खिडकी बाहर, बाहर सैयर गेट, बाहर ओरछा गेट व शहर के अंदर अनेक स्थानों पर जल संकट की समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया।
उन्होने अधिकारियों को चेताया कि यदि जल्द ही समस्या का निराकरण नही हुआ तो जल संस्थान के अधिकारियों का घेराव एवं जंगी प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर अमीर चंद आर्य, दिनेश कुमार वर्मा, मनोज तिवारी, शाहरुख मंसूरी, नीरज सिनौरिया, पवन राज ठेकेदार व महमूद खां आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

