Home Uncategorized मातृदिवस पर उत्तराँचल यूनिवर्सिटी देहरादून की साहित्यिक समिति का बैज वितरण समारोह ...

मातृदिवस पर उत्तराँचल यूनिवर्सिटी देहरादून की साहित्यिक समिति का बैज वितरण समारोह  “बुद्धिमत्ता और चरित्र का मेल ही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है : डॉ अभिषेक जोशी”

31
0

उत्तराखंड। मातृदिवस पर उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून साहित्यिक समिति (लिटररी कमेटी) का “बैज वितरण समारोह” का आयोजन हुआ है। यह एक औपचारिक कार्यक्रम था जहाँ छात्र एवं छात्राओं को उनकी उपलब्धियों, कड़ी मेहनत, एवं विशिष्ट भूमिका के लिए बैज (सम्मान चिन्ह) प्रदान किया गया ।

उत्तराँचल यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर (डॉ.) अभिषेक जोशी नें स्टूडेंट्स को बैज लगा कर उनकी उपलब्धियों की प्रशंसा को इस अवसर में उन्होंने छात्रों को मोटिवेट करते हुए कहा कि, बुद्धिमत्ता और चरित्र का मेल ही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है l

समिति के चेयर पर्सन डॉ. अनिल दीक्षित नें कहा कि, कामयाबी ताउम्र का संघर्ष है, एक दिन की उपलब्धि नहीं l समिति के छात्र अध्यक्ष राहुल कुमार एवं सचिव कुमारी भूमिका रनोत नें समिति द्वारा विश्वविद्यालय के “कुलगीत एवं लक्ष्य गीत” के सृजन की गौरवशाली उपलब्धि बताया एवं उत्तराखंड राज्य निर्माण की रजत जयंती पर “देवभूमि गीत” की ख्याति उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जीतेन्द्र जोशी का आभार जताया l

ब्यूरो रिपोर्ट उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here