Home Uncategorized संदिग्ध युवक गिरफ्तार, 75 लाख से अधिक की नकदी, बैंक चैक ओर...

संदिग्ध युवक गिरफ्तार, 75 लाख से अधिक की नकदी, बैंक चैक ओर पासबुक, मोबाइल बरामद

152
0

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने कंबल मिल के पास एक कमरे में दबिश देकर एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 75 लाख से अधिक की नकदी, भारी मात्रा में बैंक पास बुक ओर बैंक की चैक बरामद कर ली है। आखिर इतना पैसा किसका है ओर कहा जाना था इसकी आयकर विभाग जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक आयकर अधीक्षक दिनेश कुमार ओर निरीक्षक वीरेश कुमार ने नवाबाद पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कंबल मिल के पास गीता वर्मा के मकान में छापा मारकर किराए से रहने वाले आकाश चतुर्वेदी जो बरुआ सागर के चिपलौटा निवासी है को हिरासत में ले लिया। पुलिस ओर आयकर की टीम ने उसके कब्जे से दो बैग में अलग अलग संख्या में रखे भारी मात्रा में नोट बरामद किए। बरामद नोट 75 लाख 47 हजार 60 रुपए, बैंक की कई पासबुक ओर चेक बरामद करते हुए उसके कब्जे से तीन कीमती मोबाइल फोन एक स्कूटी क्रमांक यूपी 93 सीके 6747 बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक पूछताछ करने पर आरोपी कोई जबाव नहीं दे सका। संदेह जताया जा रहा है कि यह रुपया कही हवाला या किसी अपराध से जुड़ा तो नहीं। पुलिस ओर आयकर की टीम इसकी जांच कर रही है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here