Home Uncategorized बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची...

बुन्देलखण्ड की सबसे बड़ी भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा में देगें सूरीमंत्र संस्कार भगवान महावीर महातीर्थ में आठवें तीर्थंकर श्री चंद्रप्रभु एवं दसवें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान की दिव्य प्रतिमाओं की हुई स्थापना

40
0

 

झाँसी। महानगर में “राजकीय अतिथि” भारत देश के सर्वमान्य दिगम्बराचार्य, पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज शहर में मंगल प्रवेश होने जा रहा हैं। जैन समाज द्वारा ग्वालियर रोड स्थित अटल चौक (अंसल बसेरा तिराहा) पर आज उनकी भव्य आगवानी की जायेगी। तत्पश्चात विशाल शोभायात्रा रेल्वे क्रॉसिंग, फिल्टर रोड, दतिया गेट, नरिया बाजार, बिसाती बाजार, महाराजा बैंड वालों की गली, बिलैया खिड़की, गुदरी जैन मन्दिर दर्शन उपरांत मिठाई वाली गली, बड़ा बाजार होकर गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मन्दिर पहुंचेगी जहां धर्मसभा में आचार्य श्री के मंगल प्रवचन होगें।

शाम को 4:30 बजे कटरा रोड स्थित श्री श्रमण संस्कृति भवन (संत निवास) से आचार्य श्री ससंघ भव्य शोभायात्रा के साथ सागर गेट, मण्डी रोड, कानपुर चुंगी यूनिवर्सिटी होकर मेडिकल कॉलेज गेट नं 2 के सामने स्थित सुप्रचीन जैन तीर्थ स्थल करगुंवाजी पहुंचेंगे। 12 मई से 17 मई तक मेडिकल कॉलेज गेट नं 3 से आगे स्थित भगवान महावीर महातीर्थ में आयोजित होने वाले श्रीमज़्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आचार्य श्री बुन्देलखण्ड के सबसे बड़ी भगवान महावीर स्वामी जी की 31 फुट ऊंची विशाल एवं अनंत मनोज्ञ खड्गासन प्रतिमा एवं आठवें तीर्थंकर श्री चंद्रप्रभु भगवान एवं दसवें तीर्थंकर श्री शीतलनाथ भगवान की दिव्य प्रतिमाओं सहित अनेकों जिनबिम्बों में

में सूरीमंत्र संस्कार देकर उनकी प्राण प्रतिष्ठा करेगें।

बीती शाम भगवान महावीर महातीर्थ में श्री चंद्रप्रभु स्वामी एवं श्री शीतलनाथ भगवान की 23 फुट ऊंची दिव्य प्रतिमाओं की स्थापना की गईं। इसके पूर्व उनका प्रथम तिलकदान करने का सौभाग्य श्रीमति सुमन – खुशाल जैन, आस्था – अर्पित जैन, ममता – प्रदीप जैन चैनू, निकिता – सजल जैन चैनू को प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के मुख्य पात्र तीर्थंकर भगवान के माता-पिता श्रीमती प्रभा – पदमचंद जैन मिठया, सौ इंद्र अंजलि – डॉ राजीव जैन, धनपति कुबेर इन्द्र शिल्पी – राजीव जैन, मूर्ति पुण्यार्जक बीना – देवेन्द्र जैन, ध्वजारोहणकर्ता सरोज – शैलेन्द्र जैन, महायज्ञनायक रिद्धि – यश सिंघई, यज्ञनायक शर्मिला – पदमचंद जैन रानीपुर, मेघा – प्रदीप जैन महरौनी, ईशान इंद्र डॉ निकिता – डॉ संदीप जैन, राजा श्रेयांश जूली – जिनेन्द्र जैन सदर, राजा सोम रुचि – डॉ निर्देश जैन, मण्डप उद्घाटनकर्ता अलका – डॉ पीके जैन, महामंडलेश्वर रश्मि – गौतम जैन, संध्या – अरुण जैन दूरदर्शन, हेमा – डॉ अमित जैन, रश्मि – अनुराग जैन एलआईसी, का तिलक वंदन करके धर्मपट्टिका पहनाकर, माल्यार्पण करके सम्मान किया गया।

इस अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अजित कुमार जैन, भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष ललित जैन, श्री पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन प्रेस, कार्याध्यक्ष कैलाशचंद जैन वर्धमान, मुख्य संयोजक सिंघई संजय जैन, वरुण जैन, केतन जैन, डॉ राजीव जैन, उपाध्यक्ष अतुल जैन सर, अंकित सर्राफ, अशोक जैन रतनसेल्स, वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके, डॉ राजीव जैन, मुख्य कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र जैन बक्सा, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र जैन एलआईसी, ऑडिटर प्रभात जैन कुंजबिहारी, संयोजक प्रदीप जैन वर्धमान, इंजी. संजय जैन महोबा, मनोज सिंघई, अलंकार जैन, शरद जैन, अलोक जैन “विश्वपरिवार”, सचिन सर्राफ, दीपांक सिंघई, अमन जैन विरागप्रिय, संयोग भण्डारी, आशीष जैन माची, दिव्यांश जैन, कमल शिवाजी, शगुनचंद जैन, संरक्षक एंजि. के.सी. जैन उपस्थित रहें।

मंगलाचरण महिला समाज की अध्यक्षा श्रीमती सरोज जैन एवं संचालन महामंत्री सौरभ जैन सर्वज्ञ एवं आभार वरिष्ठ महामंत्री दिनेश जैन डीके ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here