Home Uncategorized 11 मई को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत जनपद के शिवालयों पर...

11 मई को “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत जनपद के शिवालयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन जिलाधिकारी ने जनपद, तहसील, नगर निकाय व ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

29
0

 

 

झांसी। शासनादेश के निर्देशानुसार आगामी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत जनपद स्तर पर सोमनाथ के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व पर भक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसके अंतर्गत दिनांक 11 मई, 2026 को जनपद के शिवालयों (शिव मन्दिरों) में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, भजन संध्या आदि के कार्यक्रम स्थानीय समुदाय द्वारा जनभागीदारी के साथ आयोजन कराया जाएगा और कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

उपरोक्त कार्यक्रमों के आयोजन हेतु जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर अपर नगर आयुक्त, तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी, नगर पंचायत स्तर पर संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं ब्लॉक स्तर पर संबंधित खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए शासन के निर्देशानुसार अधिक से अधिक जनसहभागिता में साथ कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

सभी नोडल अधिकारी दिनांक 11 मई, 2026 को अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों (शिव मन्दिरों) में मंत्रोच्चार, ओंकार जाप, महाआरती, रूद्राभिषेक, दीपोत्सव, सोमनाथ संकल्प संवाद, प्रवचन, भजन संध्या आदि के कार्यक्रम स्थानीय समुदाय द्वारा जनभागीदारी के साथ आयोजन कराएंगे।

जनपद के आयोजन में सोमनाथ के ऐतिहासिक व आध्यात्मिक महत्व पर भक्तिपूर्ण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, साथ ही निर्धारित स्थल से चयनित निकटतम शिवालय तक सुविधानुसार महिलाओं की व्यापक सहभागिता के साथ कलश यात्रा भी निकाली जाएगी।

11 मई को जनपद में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली, निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, इसके अतिरिक्त ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में प्रातः 10 से 12 बजे के बीच आयोजित किया जाना प्रस्तावित है, जिसका सजीव प्रसारण जनपद में विभिन्न स्थलों पर किया जाएगा और सोमनाथ स्वाभिमान पर्व गीत भी ध्वनित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिवालयों पर आवश्यक तैयारियों के साथ सफाई, साज सज्जा, स्क्रीन, ध्वनि यंत्र आदि पूर्ण कराते हुए कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here