
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के दिशा निर्देशन में निरंतर लोगों को आग से बचाव के उपाय विभिन्न स्थानों पर जाकर बताए जा रहे है कि जरा सी लापरवाही बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकती है, इसके चलते आज राजगढ़ बिजौली झांसी स्थित शारदा देवी डिग्री कॉलेज के भव्य सभाकक्ष में अग्निशमन जागरूकता विषयक सेमिनार का आयोजन सी एफ ओ राज किशोर राय के मुख्य आतिथ्य, व कालेज प्रबंधक सरदार तेजिंदर सिंह की अध्यक्षता तथा वरिष्ठ अग्नि सचेतक डॉ सुश्री प्रगति शर्मा के संयोजन में किया गया । सेमिनार में छात्र-छात्राओं को आग के प्रकार आग़ से बचाव के विभिन्न उपाय ,सिलेंडर में आग लगने पर बुझाने के कई तरीके एवं फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग किस तरह से करें आदि को विस्तार पूर्वक बताया गया।
सेमिनार में अग्निशमन विषय पर उत्कृष्ट भाषण देने पर छात्रा भूमि सहरिया ,रिमझिम साहू और छात्र अरुण अहिरवार को मंचासीन अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सेमिनार के अंत में डॉ प्रगति शर्मा द्वारा आभार स्वरूप मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्हित भेंट कर उनका धन्यवाद दिया गया।
उक्त अवसर पर अग्नि सचेतक दीपशिखा शर्मा ,फायरमैन शाहरुख खान ,त्रिदेव सिंह, कार्यक्रम समन्वयक पूर्णिमा पांडे तथा बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता कनिका गुबरेले द्वारा किया गया एवं आभार प्राचार्य डॉ विजेता सिंह राठौड़ द्वारा व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

