Home Uncategorized फिर गर्माया सिजवाह स्थित डीपीएस स्कूल का मामला, आरोप बच्चों को नहीं...

फिर गर्माया सिजवाह स्थित डीपीएस स्कूल का मामला, आरोप बच्चों को नहीं पढ़ने दे रहे, गेट पर डाल दिया ताला

87
0

झांसी। सिजवाह स्थित डीपीएस स्कूल के विवाद का मामला थमने का नाम न लेते हुए गर्माता जा रहा है। एक ही छत के नीचे संचालित हो रहे स्कूल ओर किराएदार मकान मालिक के कब्जा दखल को लेकर चल रहा विवाद आज फिर गर्मा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने ले जाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एक पक्ष का आरोप है कि उनके स्कूल के बच्चों को स्कूल के अंदर नहीं घुसने दिया जा रहा जबरन ताला लगा दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष को थाने बुलाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह डायल 112 पर सूचना दी गई कि रक्सा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सिजवाहा में मारुतिनंदन ओर डीपीएस स्कूल संचालित हो रहे है। एक पक्ष आशा राजपूत की ओर से पुलिस को बताया गया कि डीपीएस स्कूल उनकी बिल्डिंग में किराए से संचालित हो रहा है। इसी बिल्डिंग में उनका मारुति नंदन स्कूल संचालित हो रहा है। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद भी डीपीएस स्कूल वाले उनकी बिल्डिंग में संचालन समाप्त नहीं कर रहे है, साथ ही इसके मारुति नंदन स्कूल के छात्रों को स्कूल के अंदर नहीं आने जाने दे रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जब उनके बच्चे स्कूल पढ़ने गए तो विपक्षी ने गेट पर ताला लगा दिया ओर बच्चों को स्कूल के अंदर नहीं जाने दे रहे है। वही डीपीएस स्कूल प्रबंधन ने दूसरे पक्ष पर गेट में ताला डालने का आरोप लगाया है। इस सूचना पर पहुंची दो दो डायल 112 की टीम ने जांच पड़ताल कर सूचना देने वाले दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई है।इस संबंध में रक्सा थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व से ही बिल्डिंग खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा। आज बच्चों को स्कूल में बैठाने को लेकर आज विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंची ने शांति व्यवस्था कायम करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here