Home Uncategorized युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, श्मशान घाट में मायके पक्ष का...

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, श्मशान घाट में मायके पक्ष का हंगामा, पुलिस ने एफआईआर का दिया आश्वासन

116
0

 

झांसी। सीपरी बाजार पहुज नहर के पास बजे श्मशान घाट में देर शाम उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत के बाद ससुराल पक्ष के लोग पोस्टमार्टम के बाद उसके शव का दाह संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। उसी समय युवती के मायके पक्ष के लोगों ने शव का दाह संस्कार नहीं होने दिया ओर एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को समझाने का प्रयास किया। लेकिन मायके पक्ष के लोग एफआईआर की मांग पर आड़े रहे। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने एफआईआर का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शान्त हुआ।

जानकारी मुताबिक सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के आवास विकास केके पुरी कॉलोनी में रहने वाले हिमांशु की पत्नी मीनू की सोमवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मायके पक्ष वालों को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गए। मायके पक्ष का आरोप था कि मीनू की मारपीट कर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने मृतक युवती के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराते हुए मंगलवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। देर शाम मृतक युवती के शव को लेकर मायके ओर ससुराल पक्ष के लोग पहुज नहर स्थित श्मशान घाट पहुंचे। शव को दाह संस्कार करने से रोक कर एफआईआर दर्ज कराने ओर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। दोनों पक्ष में टकराव की स्थिति को देख थाना सीपरी बाजार पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मायके पक्ष को काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनके नहीं मानने पर पुलिस ने मायके पक्ष के लोगों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। देर रात मृतक युवती का शव श्मशान घाट में दाह संस्कार नहीं किया गया था दोनों पक्ष देर शाम तक मौजूद रहे साथ ही सुरक्षा शांति व्यवस्था में पुलिस बल मौजूद रहा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here