Home Uncategorized दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन 

दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन 

32
0

गुरसरांय। भारतीय जनता पार्टी झांसी जिला के गरौठा एवं मऊरानीपुर बिधान सभा के मण्डलों का मण्डल प्रशिक्षण में शेष बचे प्रशिक्षार्थियों का दो दिवसीय पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण का आज गुरसरांय के विराज पैलेस में समापन हो गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने भारतीय जनता पार्टी के कार्य विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मूल्यों राष्ट्रवाद की भावना ओर सेवा समर्पण के संस्कारों से सशक्त करने का माध्यम है। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सहजेन्द्र सिंह बघेल ने सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी तो वही भाजपा के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष उदय लुहारी ने भाजपा के इतिहास ओर विकास पर चर्चा की। भाजपा के पूर्व महानगर जिलाध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि ने भाजपा के प्रशिणार्थियों को बूथ प्रबंधन का पाठ पढ़ाया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी ने वैचारिक अधिष्ठान के बारे मे जानकारी दी। जिला महामंत्री भाजपा छत्रपाल सिंह राजपूत ने कार्य पद्धति के विषय पर चर्चा की समापन सत्र में गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने अपनी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा डाॅ अनिल राज, जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई, वीरेंद्र नायक, चैयरमैन समथर देवेंद्र कंसाना, यज्ञेश यादव, अजय राय, प्रसिद्ध नारायण यादव, मण्डल अध्यक्ष गुरसरांय आशीष खरे,सौरभ तिवारी,रविन्द्र जैन, अभिलाष सिंह, आत्माराम फौजी, अजय गोस्वामी, श्याम जादूगर, फिरोज खान, राहुल सिंह विक्रम सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, हरिओम पटेल, अशोक मिश्रा, सोमित श्रीवास, सुबोध पटेल, संतोष तिवारी, मनमोहन सिंह, भरत भूषण खरे, प्रदुम्न पांचाल, निर्मल सिंह राजपूत, अनिल सोनी, विजय सिंह, रामकिशोर कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, कृष्ण कुमार, आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here