Home Uncategorized आईपीएल क्रिकेट सट्टा में दो गिरफ्तार, 8 करोड़ से ज्यादा की कवाइंस,...

आईपीएल क्रिकेट सट्टा में दो गिरफ्तार, 8 करोड़ से ज्यादा की कवाइंस, एक लाख अस्सी हजार बैंक खाता फ्रिज

261
0

झांसी। ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा माफियाओं के खिलाफ जनपद की पुलिस द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही क्रम में आज थाना सीपरी बाजार पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से आठ करोड़ से ज्यादा की क्वाइंस एक लाख अस्सी हजार रुपए की बैंक खाता की नकदी फ्रिज कराई गई। साथ ही हजारों की नकदी भी बरामद की गई है। वही इनका एक साथी भागने में सफल हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में क्रिकेट के सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाई जा रही कार्यवाही के दौरान थाना सीपरी बाजार की साइबर थाना ओर ग्वालियर रोड चौकी पुलिस ने महेन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी अंशुमान सिंह ओर अभिषेक पाठक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑन लाइन सट्टा की बुकिंग की वेबसाइट आईडी, चार मोबाइल फोन, पांच हजार तीन सौ बीस रुपए, अलग अलग वेबसाइटों पर ऑन लाइन आठ करोड़ पांच लाख 49 हजार 138 के क्वाइस का लेनदेन, बैंकों के अलग अलग 9 खातों में एक लाख अस्सी हजार की नकदी को फ्रिज कराया। वही पकड़े गए सटोरियों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथ इस गिरोह में उनका एक साथी भी शामिल है जिसका नाम नई बस्ती पथौरिया निवासी रवि कुशवाह है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सटोरियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश चौबे, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी दिलीप।पांडे, भोजला मंडी चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा, थाना सीपरी बाजार साइबर टीम उपनिरीक्षक सचिन मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक वंदना कश्यप, कॉन्स्टेबल नवीन कुमार, कर्मवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here