Home Uncategorized आईपीएल सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश, पुलिस अधिकारी का पत्र...

आईपीएल सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश, पुलिस अधिकारी का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, सटोरिया ओर संरक्षण देने वालों के नाम उजागर

179
0

 

झांसी। झांसी महानगर से लेकर बुंदेलखंड में फैला ऑन लाइन क्रिकेट के सट्टे के मकड़जाल पर अब कठोर कार्यवाही के लिए खाकी ने अपनी कमर कस ली है। झांसी पुलिस ने लगातार अभियान चलाकर अब तक 27 ऐसे सटोरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जो आईपीएल क्रिकेट पर ऑन लाइन सट्टा खिला कर लाखों करोड़ों के बारे के न्यारे कर रहे थे। अभी पुलिस के जाल में छोटी मछली ही फंसी है, बड़ी मछलियां अभी बाकी है। अभी जनपद की पुलिस सटोरियों पर कार्यवाही कर ही रही थी कि सोशल मीडिया पर उतर प्रदेश के बड़े पुलिस अधिकारी का पत्र वायरल हो गया। जिसमें ऑन लाइन सट्टे को लेकर जिक्र करते हुए जनपद की पुलिस को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही पत्र में स्पष्ट रूप से कई सटोरिए के नाम खुले जनपद झांसी में सट्टेबाज सरगना गोलू, रोहित, धर्मेंद्र साहू, सुमित एवं उपाध्याय,,, उपाध्याय ,,,,भार्गव,,,,,,टप्पू पार्षद,, सहित खाकी का नाम भी शामिल किया गया। ऐसे नामों को अंकित करते हुए पुलिस अधिकारी ने जनपद के पुलिस अधिकारियों को इन की पृष्ठ भूमि की निष्पक्ष जांच करते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here