
झांसी। आयुष ज्ञान न्यास में सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित।” आर्ट ऑफ़ लिविंग फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में “अनसंग हीरोज़ अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया दीप्ति गुलाटी, जो आयुष ज्ञान न्यास की महासचिव और ट्रस्टी हैं। यह सम्मान उन्हें स्कूलों, बाल देखभाल संस्थानों और हाशिये पर रहने वाले समुदायों में यूनिवर्सल एथिक्स एजुकेशन को बढ़ावा देने के उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रदान किया गया, आयुष ज्ञान न्यास पिछले कई वर्षों से बच्चों, शिक्षकों और समुदायों के साथ मिलकर सामाजिक, भावनात्मक और नैतिक शिक्षा पर आधारित कार्यक्रम चला रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में आत्म-जागरूकता, सहानुभूति, संवाद कौशल और स्वस्थ निर्णय‑क्षमता विकसित करना है।संस्था द्वारा किए गए शोध से यह भी स्पष्ट हुआ है किबाल देखभाल संस्थान और अन्य संवेदनशील परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों पर इन हस्तक्षेपों का सकारात्मक प्रभाव पड़ा है—बच्चों में भावनात्मक स्थिरता, आत्मविश्वास और व्यवहारिक सुधार देखने को मिले हैं।सम्मान प्राप्त करने पर दीप्ति गुलाटी ने कहा कि यह पुरस्कार केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी बच्चों, शिक्षकों, समुदाय कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की सामूहिक यात्रा का प्रतीक है, जो एक सुरक्षित, संवेदनशील और नैतिक शिक्षण वातावरण बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।आर्ट ऑफ़ लिविंग फ़ाउंडेशन द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारे उस दृष्टिकोण को और मज़बूती देता है, जिसके तहत संस्था देशभर में यूनिवर्सल एथिक्स एजुकेशन को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर विशेष रूप से यूपी अपेक्स सुनील गुप्ता, स्टेट टीचर कोडिनेटर रश्मि मिश्रा झाँसी से जोनल टीचर कोडिनेटर कंचनआहूजा और एक्स अपेक्स नीलम खन्ना एवं सम्मानीय आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायी जन भी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

