
झांसी। झांसी पुलिस की पहली बार हुई आईपीएल क्रिकेट सट्टा माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही से अब सट्टा माफियाओं में कानून का भय व्याप्त हो जाएगा। इस बार पुलिस ने एक सट्टा माफिया को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करते हुए एक करोड़ 56 लाख के क्वाइंस सहित 24 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, तमंचा कारतूस सहित 25 लाख से अधिक की रकम को बैंक खाता सीज कराया है। पुलिस की इस कार्यवाही से अब क्रिकेट ऑन लाइन सट्टा माफियाओं में खौफ पैदा हो गया। जल्द की यह कारोबार बुंदेलखंड में बंद हो जाएगा।
मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑन लाइन/ क्रिकेट सट्टा माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवाबाद थाना पुलिस सट्टा माफियाओं की धरपकड़ में लगी थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि करगुवा रोड पर वीरेंद्र राय बसेरा के पास एक युवक सट्टे की बुकिंग ऑन लाइन कर रहा है। इस सूचना पर पहुंची नवाबाद पुलिस को देख आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जबाव में आत्मरक्षा के लिए फायरिंग कर आरोपी को घेर कर दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बबीना के डुबकी निवासी विवेक यादव बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से चार मोबाइल फोन, ढेरों क्रिकेट सट्टे की ऑन लाइन वेबसाइट, 22 हजार 400 रुपए बरामद करते तमंचा कारतूस भी बरामद किए। वही पुलिस टीम ने जब उसके बैंक खातों की जांच पड़ताल की तो कई बैंकों में उसके खाते पाए गए जिसमें 25 लाख की धनराशि थी जिसे सीज करा दी गई। वही आरोपी के कब्जे से एक करोड़ 56 लाख 91 हजार 429 क्वाइस बरामद किए। वही आरोपी से पूछताछ में पता चला कि उसका बड़ा गिरोह है जो जनपद में ऑन लाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार करता है, उसने अपने साथी भगवंत पुरा निवासी सत्येंद्र यादव, नगरा निवासी धर्मेंद्र साहू, बनारस के अस्सी घाट निवासी हर्ष साहू, मध्यप्रदेश जिला दतिया के निशांत यादव, अरुण यादव, बबीना के बैदौरा अंकित यादव, डुबकी निवासी निलेश यादव, कुलदीप दिवाकर बताए। पुलिस सभी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

