
झांसी। 33 वी वाहिनी पीएसी झांसी में वाहिनी के सेना नायक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में 21/7/2025 से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह भव्यता के साथ आयोजित हुआ परेड में 586 नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षीयो ने शानदार परेड का प्रदर्शन किया परेड की सलामी झांसी मंडल के मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने ली कार्यक्रम में जिलाधिकारी झांसी गौरांग राठी के अलावा पुलिस अधीक्षक जी आर पी बिपुल कुमार श्रीवास्तव , झांसी केंटोनमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल प्रवीण कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल अमीष जान्स , सूबेदार मेजर सिद्धांत मोहपात्रा ,प्रोफेसर विदित अहलावत, प्रोफेसर मुनेश अग्रवाल डा .तनुजा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
झांसी 33 वी वाहिनी पीएसी में वाहिनी के सेना नायक अजीत कुमार सिन्हा के निर्देशन में विगत 21 / 7 / 2025 से पुलिस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षीयो का दीक्षांत परेड समारोह भव्यता के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ दीक्षांत परेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 586 नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षीयो ने परेड का शानदार प्रदर्शन कर उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों का मन मोह लिया नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षीयो में आंतरिक एंव वाह्र परिक्षाओं में 1500 में 1248 सर्वाधिक अंक प्राप्त कर नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षी शिवम् तिवारी ने सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का रिकार्ड बनाया जिसे मंच कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के साथ सभी उपस्थि अतिथीयो ने सम्मानित किया इस अवसर आरटीसी प्रभारी श्रवण कुमार साहू सूबेदार सैन्य सहायक धर्मराज सिंह भदौरिया , पीसी हरिनाम सिंह , पीसी आशीष साहू, सहायक शिविर पाल गजेन्द्र सिंह , मीडिया सेल प्रभारी मनोज कुमार शुक्ला समेत सभी अधिकारी कर्मचारी और नव नियुक्त रिक्रूट आरक्षीयो के परिजन मौजूद रहे दीक्षांत समारोह का शानदार संचालन सेवानिवृत्त सहायक सेना नायक डा. कर्ण सिंह यादव ने किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

